Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयबड़ी खबरः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 28 से 30 मई के बीच करेंगे...

बड़ी खबरः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 28 से 30 मई के बीच करेंगे नाइजीरिया का दौरा! नव निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 28 से 30 मई के बीच पश्चिम अफ्रीकी देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नाइजीरिया जाएंगे। राजनाथ सिंह 29 मई को अबुजा के ईगल स्क्वायर में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वह 28 मई को उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से भी मुलाकात करेंगे। यह किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। रक्षा मंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण पड़ाव  सिद्ध  होगी। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा लोक उपक्रमों (पीएसयू) के शीर्ष नेतृत्व भी श्री राजनाथ सिंह के साथ होंगे। वे उन उपकरणों और प्लेटफार्मों की पहचान करने के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे, जिसके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग उस देश की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है। नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के अनुमानित 50,000 व्यक्ति निवास करते  है। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें