![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
सिनेमा में गदर2 ने इतिहास रच दिया है। फिल्म को लोगो से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी जिसके बाद से लगातार फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है और यह सिलसिला अब भी जारी है। वही 15 अगस्त को छुट्टी का दिन होने के चलते फिल्म देखने के लिए लोगों को लंबी कतार लगी रही। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 15 अगस्त को 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस पर इतना कलेक्शन करने वाली यह पहली फिल्म होगी। इसके साथ ही गदर 2 की अब तक की वर्ल्ड वाइड कमाई करीब 228 करोड़ हो गई है। फिलहाल सनी देओल की गदर 2 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है। बावजूद इसके भी फिल्म तबड़तोड़ कमाई कर रही है। कहा जा रहा फिल्म पठान से आगे निकल सकती है।
गदर 2 ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का 5 वा दिन फिल्म के लिए सबसे खास रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गदर2 को और भी ज्यादा प्यार मिला है।