नैनीताल : कुमाऊं विश्वद्यालय कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

ख़बर शेयर करें :-


भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय पुरातन छात्र संगठन द्वारा विद्यालय के पूर्व छात्र एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत के स्वागत एवं सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक जगदीश चंद्र लोहनी, पूरन सिंह, खीमराज बिष्ट, उमेद सिंह, केदार सिंह, गोविंद सिंह, नागेंद्र, अशोक साह को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा विद्यालय में बिताए अपने समय को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इससे पूर्व सम्मान समारोह में भारतीय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय पुरातन छात्र संगठन के अध्यक्ष मनोज बिष्ट द्वारा प्रो दीवान सिंह रावत की उपलब्धियां को विद्यालय सहित समस्त क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय बताते हुए जानकारी दी कि प्रोफेसर रावत द्वारा वर्ष 1988 में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की गई और इस मौके पर उनके कहीं सहपाठियों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए स्कूली दिनों के की यादों को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पूर्व छात्रा शांति मेहरा द्वारा किया एवं उनके द्वारा प्रोफेसर रावत की उपलब्धियां को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे अध्यनरत छात्रों के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के सचिव डॉ महेंद्र राणा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम का संचालन। कार्यक्रम का संचालन उपसचिव डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने किया। कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, अश्विनी शाह, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, प्रो नीता बोरा, ज्योतिप्रकाश बोरा, सहित अन्य पुरातन छात्रों ने भागीदारी की।

कुलपति द्वारा अपने निम्न गुरुजनों का सम्मान किया गया – जगदीश चंद्र लोहनी,
पूरन सिंह , खीमराज बिष्ट ,
,पुष्पलता बिष्ट, उमेद सिंह ,
केदार सिंह ,
गोविंद सिंह,
नागेंद्र ,
अशोक साह

Gunjan Mehra