नैनीताल : युवक को मारी गोली , गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें :-

बहस बाजी के बाद भीमताल क्षेत्र स्थित अल्चौना चॉफी में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक कैंप संचालक पर फायर झोंक दिया। इस बीच गोली कैंप संचालक के कुक को जा लगी, गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसे भर्ती किया गया है।

भीमताल पुलिस के मुताबिक कैंप संचालक सौरभ रौतेला निवासी उत्तरांचल कॉलोनी मुरादाबाद यूपी का अल्चौना गांव के इंदर सिंह परिहार से रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दोनों के बीच बहस बाजी हो गई। हाथापाई के बाद शाम को इंदर ने अपनी लाइसेंसी दो नाली से सौरभ पर फायर झोंक दिया। गोली वहां मौजूद अल्चौना गांव के कुक किशन सिंह के पेट में लग गई। गोली लगने से कुक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

एसआई भुवन जोशी ने आरोपी इंदर को गिरफ्तार कर कब्जे से दो नाली बंदूक, दो कारतूस जब्त किए। सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

Gunjan Mehra