ब्लॉक प्रमुख ने जन संवाद कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्या, बोले- हैड़ियागांव व चनौती खड़की के लिए होगा मार्गो का निर्माण

ख़बर शेयर करें :-

भीमताल। जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने कहा महरागांव देवी मन्दिर का तीन लाख से सौंदर्यीकरण व हैडियागांव व चनोती खड़की में 3–3 लाख से दोनों मार्गो का निर्माण होगा। स्वच्छता से संबंधित कार्यों के लिए जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु चार से पांच गांवों में एक स्वच्छक रखा जायेगा। जिसका ग्राम पंचायत स्तर से धन राशि की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशुपालन , मनरेगा, जल संस्थान, कृषि आदि विभागों की समस्यायें उठी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, प्रधान हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, कमला देवी, लक्ष्मण गंगोला, पूरन लाल, कमल गोस्वामी, गणेश जोशी, पवन बेलवाल, दिनेश चन्द्र, इंदर मेहता, विपिन जतवाल सुरेन्द्र सूर्या, महेश भण्डारी, खिमराम , चन्द्र बल्लभ, कमल जोशी, दुर्गा दत्त पलड़िया, एपीडीओ कैलाश गोस्वामी, बीना बेनवाल, नेहा त्रिपाठी, किरन मेहरा समेत पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Gunjan Mehra