बड़ी खबरः पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव होने से 11 की मौत! सील किया गया पूरा इलाका, रेस्क्यू में जुटा पुलिस और प्रशासनिक अमला

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग बेहोश हो गए, जिनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में हुई है। राहत-बचाब के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंच चुकी हैं। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। अभी तक गैस लीक होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहा कि अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। यह संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जांच की जा रही है। वहीं लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाति ने कहा कि यह गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम मौके पर आ गई है। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ADCP समीर वर्मा ने कहा था कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है।

News Desk