बड़ी खबरः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित भोजपुरी सिंगर को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार! अब सलाखों के पीछे होगी खातिरदारी

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भोजपुरी सिंगर को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए कहा कि गुरुवार को एक भोजपुरी सिंगर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपित की पहचान बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है, जिसे भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। वह यूट्यूब चैनल भी चलता है, जिसको 27 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो साल पहले राजीव नगर इलाके में रहने के दौरान 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया था। उससे दोस्ती करने के बाद वह उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं। घटना के बाद नाबालिग ने आरोपी से दूरी बना ली और अपने साथ हुए इस दुर्व्यवहार के बारे में किसी को नहीं बताया।

News Desk