Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeराष्ट्रीयबड़ी खबरः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में...

बड़ी खबरः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में इजाफा! पश्चिम बंगाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें क्यों गरमाई सियासत

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सौरव गांगुली के पास अब तक वाई श्रेणी की सुरक्षा थी, लेकिन ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार ने अब उनकी सुरक्षा श्रेणी को अपग्रेड कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। गांगुली की वाई श्रेणी की सुरक्षा समयसीमा 16 मई को खत्म हो गई। नई श्रेणी के मुताबिक सौरव गांगुली के आसपास 8 से 10 पुलिस वाले होंगे जबकि पहले यह संख्या केवल तीन थी। बेहाला में मौजूद दादा के घर पर यह पुलिस वाले मौजूद रहेंगे। वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन जैसे ही वह कोलकाता पहुंचेगे, उन्हें यह सुरक्षा मिलने लग जाएगी। सौरव गांगुली की सुरक्षा श्रेणी बढ़ाने के पीछे राजीनितक कारणों के कायास लगाए जा रहे हैं। वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह अपडेट क्योंकि किया इसकी मुख्य वजह अब तक सामना नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि वह दादा को अपनी राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ जोड़ना चाहती है और यह सब उसी प्लान का हिस्सा हो सकता है। ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की नजदीकियां बीते दो सालों में कई बार नजर आई है। गांगुली के अलावा राज्य के अध्यक्ष सुकंत मजूमदार की सुरक्षा में भी अपडेट किया गया है। उनके पास पहले जेड सुरक्षा थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर जेड प्लस (Z+) कर दिया गया है। बीजेपी नेता की सुरक्षा में अपडेट के साथ ही ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को भी अपडेट कर दिया।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें