![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
नई दिल्ली। आगामी 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। यह सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बजट सत्र के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2023 के दौरान अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें। 66 दिनों की अवधि में 27 बैठकें होंगी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने की संभावना है। यह पांचवां केंद्रीय बजट होगा जो वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी। 2024 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत अंतिम पूर्ण वर्ष के बजट के रूप में पेश किया जाएगा।