बड़ी खबरः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना! बोलीं- लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है सेंगोल

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन और उसके रखे जाने वाले ‘सेंगोल’ को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस मामले में सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सेंगोल को भारतीय इतिहास का विशिष्ट अंग बताया। उन्होंने कहा कि सेंगोल भारत की लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है, जिसे गांधी खानदान ने एक म्यूजियम के किसी अंधेरे कोने में वर्षों तक रखा था। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का विरोध स्वाभाविक है। उनके लिए राजनीति का मतलब परिवारनीति है। उद्घाटन समारोह का बहिष्कार देशवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या नहीं कहा। आज कांग्रेस राष्ट्रपति की दुहाई क्यों दे रही है? केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि नई संसद का उद्घाटन देश का कार्यक्रम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस महादेव और नंदी के विरोध में है? क्या कांग्रेस मानती है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी है? इससे पहले  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट स्थापित किए जाने वाले रस्मी ‘राजदंड’ (सेंगोल) के महत्व को कमतर करके ‘‘चलते समय सहारा देने के काम आने वाली छड़ी’’ बना देने का आरोप लगाया तथा सवाल किया कि उसे भारतीय संस्कृति से इतनी नफरत क्यों है?

News Desk