डॉक्टर का राक्षस रूप आया सामने : उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला के सिर पर मारे मुक्के , डॉक्टर निलंबित

ख़बर शेयर करें :-

वैसे डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप मानते है। जब लोगों कोई भी परेशानी होती है तो वह उसका इलाज ढूढने के लिए या तो भगवान के दर पर जाते है या फिर डॉक्टर के पास। लेकिन भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर का राक्षस रूप सामने आया है। दरअसल , चीन के एक अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सर्जन उपचार के दौरान 82 साल बुजुर्ग महिला को मुक्का मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एक बुजुर्ग महिला आंख की सर्जरी के लिए अस्पताल आई हुई थी। उसे डॉक्टर ने एनेस्थीसिया दिया। जिसके बाद बुजुर्ग अपनी भाषा में बात कर रही थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टर की चेतावनियां को भी वह नही समझ पा रही थी। जिस पर सर्जन भड़क गया और महिला के सिर में तीन चार मुक्के मार दिए।

यह घटना 2019 में चीन के गुईगैंग ने अस्पताल में हुई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस वीडियो को डॉक्टर आई फेन ने हाल ही शेयर किया था। जिसके बाद यह वीडियो तेजी वायरल हो गया।

मामले को बढ़ता हुआ देख अस्पताल ने सफाई पेश की है। कहा कि मरीज को सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया दिया गया था, लेकिन वह फिर भी अपनी स्थानीय भाषा में बात कर रही थी। इसके अलावा, वह सर्जरी के दौरान अपने सिर और आंखों की पुतलियों को हिला रही थी,और आंखों को हिलाने का प्रयास कर रही थी जिससे उसकी आंखो में संक्रमण हो सकता था। डॉक्टर खतरे से बचाना चाहते थे, इसलिए उसे बार बार मना किया जा रहा था। ऐसे में डॉक्टर को इलाज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर डॉक्टरों ने इमरजेंसी स्थिति में मरीज को उपचार दिया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर में चोट के निशान है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों की नाराजगी को देखते अस्पताल ने सर्जन को निलंबित कर दिया। साथ ही सीईओ को भी बर्खास्त कर दिया।

अस्पताल ने बुजुर्ग महिला से माफी मांगते हुए उसे 500 युआन यानी 5,800 रुपए का मुआवजा दिया। हालांकि , महिला के बेटे ने दावा किया कि बुजुर्ग को एक आंख से दिखाई नही देता है। ऐसी कोई मेडिकल रिपोर्ट नही है जो बताती हो की यह घटना के कारण हुआ है।

Gunjan Mehra