![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
26 अक्टूबर 2023 के आदेशों के क्रम में दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपए मानदेय के रूप में मिलेंगे। यह फैसला धामी सरकार द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही दायित्वधारी किराए की टैक्सी को प्रयोग में लाएंगे तो उनकी बढ़ी हुई दरों से हर महीने 80 हजार रुपए का भुगतान होगा। मंत्रिपरिषद अनुभाग में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
सीएम धामी ने समय समय पर विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए है। इन आदेशों के साथ दायित्वधारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी 26 अक्टूबर 2023 को अलग से एक शासनादेश जारी किया गया है।
जिसमें कहा गया है कि दायित्वधारियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया गया है, लेकिन मानदेय जिक्र इसमें नही था। अब मंत्री परिषद विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर इसको स्पष्ट किया है। दायित्वधारियों को अब प्रतिमाह 45,000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उनकी सुविधाओं पर होने वाले सभी खर्च का वहन संबंधित विभाग , निगम , आयोग, या बोर्ड करेंगे जिसमें वह नामित हुए है।