सड़क हादसे में 17 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें :-

सड़क हादसे में 17 महिलाएं घायल हो गई जिसमें 2 महिलाओं को हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा रुद्रपुर में हुआ है। यहां रुद्रपुर नेशनल हाइवे 74 महेशपुर गांव के समीप महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया।

एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशव गढ़ घूम चईया कालोनी की कुछ महिलाएं व बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहें थे। जहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे। जिसमें 17 लोग घायल हुए है। वही दो हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Gunjan Mehra