राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड HC की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें :-

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रितु बाहरी को देहरादून राजभवन में शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

वर्तमान समय में महिलाए हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहीं है। जहां राधा रतूड़ी को राज्य में ब्यूरोक्रेसी की बॉस के रूप जगह दी गई है वो वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर रितु खंडूड़ी अपनी भूमिका निभा रही है। अब उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के पद पर रितु बाहरी को शपथ दिलाई गई है।

बता दें कि ऋतु बाहरी हरियाणा और चंडीगढ़ हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थी। राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद ऋतु बाहरी के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई थी। ऋतु बाहरी का जन्म पंजाब में 1962 में हुआ उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू करते हुए उन्हें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त कर दिया गया। बता दे कि रितु बाहरी के पिता भी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

Gunjan Mehra