यहां आवारा सांड ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें :-

कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने की कोशिश की तो उसने महिला पर हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरी मलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी। रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चराने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया। महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल महिला को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान महिला ने रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

Gunjan Mehra