महंगाई ने दिया बड़ा झटका , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

ख़बर शेयर करें :-

नवंबर के पहले दिन ही महंगाई ने आमजनता को बड़ा झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ा दिए है। जो की आज यानी 1 नवंबर के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गए है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपए के बढ़ोतरी हुई थी।

बता दें की कंपनी ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ोतरी है की है, और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम वहीं है। वही कंपनी ने पेट्रोल डीजल के दामों पर भी कोई बदलाव नहीं किया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम घटा दिए हैं। तीन बार की लगातार वृद्धि के बाद हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम में 1074/KL की कमी आई है। नई कीमतें आज (1 नवंबर) से लागू हो गई हैं. इस कमी के बाद लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और विमानन कंपनियां हवाई यात्रा को सस्ता कर सकती हैं।

Gunjan Mehra