सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं हवन यज्ञ, लंबी उम्र की करी कामना

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून/डोईवाला। केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन को आज रविवार को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। मंत्री भट्ट के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना, हवन यज्ञ, पौधरोपण और मिठाइयां बांटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर देवभूमि ब्राह्मण महासभा के सदस्यों द्वारा संरक्षक संजय गैरोला के नेतृत्व में भोगपुर रानीपोखरी स्थिति बागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया।
इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम के साथ ही मंदिर परिसर के निकट स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में राज्य में कई विकास कार्य हुए हैं और आगे भी वह प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत हैं। महासभा के संचालक पं. सुशील रतूड़ी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक केंद्र (इंडियन कोस्टगार्ड सेंटर) भर्ती केंद्र खोलने को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती केंद्र खुलने से उत्तराखंड के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आई आपदा के दौरान भी अजय भट्ट ने घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना और समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल की जनता उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए सदैव उनकी ऋणी रहेगी। उन्होंने ईश्वर से केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर देवभूमि ब्रहामन महासभा के महामंत्री योगेश पांडेय, संजय ग़ैरोला, कर्नल मनोज दत्त, नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी आदि मौजूद रहे।

Gunjan Mehra