प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार से जुड़े सवाल फिर टाल गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले समय आने पर मंत्रिमंडल का भी हो जाएगा विस्तार

ख़बर शेयर करें :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना से जुड़े प्रश्न को फिर टाल दिया है। सीएम धामी ने कहा कि सही समय आने पर ही मंत्रिमंडल में विस्तार भी हो किये जाएंगे । सीएम धामी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा की छह महीने काफी कम हैं। वही प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद खाली होने और मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही समय आने पर होगा। उन्होंने कहा कि अभी संगठन के विस्तार का काम चल रहा है। प्रदेश संगठन का काम पूरा होने के बाद जिलों में संगठन बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त बनाए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। बकौल सीएम, हमने समान नागरिक संहिता बनाने का संकल्प किया था। उस दिशा में हम काफी आगे बढ़ गए हैं। लोकायुक्त के बारे में भी सही समय पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सीएम पद का दायित्व मिला था, तब उन्होंने भू कानून, नए जिलों का गठन व अन्य के बारे में चर्चा की थी। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है।

Gunjan Mehra