नैनीताल : कालाढूंगी रोड घटगढ़ में हुआ सड़क हादसा , तीन घायल

ख़बर शेयर करें :-


नैनीताल। नैनीताल- कालाढूंगी रोड घटघड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या- DL 4 CAZ 5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूंगी उपचार हेतु भेजा गया।


पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 47 वर्ष चला रहा था। वही वाहन चालक ने बताया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गए , जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया।

दुर्घटना में घायलों का विवरण
1 यशोदा पत्नी वेद प्रकाश निवासी ए-6J ext-1 नागलोई दिल्ली उम्र 45 गंभीर रूप से घायल है।
2-सपना, पुत्री वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष रेफ़र किया।
3-कुलदीप पुत्र वेद प्रकाश, निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष (सामान्य चोट)आई।