Thursday, March 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडदुःखद ! यहां सड़क दुर्घटना में सेना के 26 वर्षीय जवान की...

दुःखद ! यहां सड़क दुर्घटना में सेना के 26 वर्षीय जवान की मौत, परिजनों में कोहराम

देहरादून। जाखन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में सेना के जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई बस्ती जैतनवाला निवासी 26 वर्षीय सौरभ असम में तैनात थे और इन दिनों छुट्टियां बिताने घर पर आये हुए थे। वहीं शनिवार की देर रात वह अपने दोस्तों अमर नेगी और हिमांशु थापा के साथ बाइक से जाखन स्थित जोहड़ी मार्ग से जा रहे थे की तभी एकाएक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर तत्काल पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया। जहाँ पर गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भर्ती भर्ती कर दिया गया। वहीं उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई, अन्य दो युवकों का इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें