Friday, June 2, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडUK BOARD 2022 : उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल घोषित...

UK BOARD 2022 : उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने की तिथि तय ,जानिए कब होगा जारी

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का परीक्षाफल कल जारी होने जा रहा है। विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में कल यानी 6 जून 2022 को शाम 4.00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जायेगा। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। जिसके लिए प्रदेश भर में 1333 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे।

इस परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 129778 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के उपरान्त उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल, 2022 से 09 मई, 2022 के बीच सम्पन्न किया गया। तो वही, उत्तर पुस्तिका के जांच के बाद परीक्षा फल निर्माण कार्य परिषद कार्यालय पर संपादित किया गया। इसी क्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा साल 2022 का परीक्षाफल विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में 06 जून, 2022 को शाम 04 बजे घोषित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें