उत्तराखण्डः मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति वंदन यात्रा

ख़बर शेयर करें :-

मसूरी। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को शहर में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिये संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब की बार 400 पार के नारे लगाते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। मसूरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई और मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। महिला को परिवार की मुखिया बनाया है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढी हैं। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को पूरा देश स्वीकार कर चुका है। हर प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे हैं। इस बार भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

News Desk