उत्तराखण्डः कल से होगा भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज! सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जायेंगे भाजपाई

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। केन्द्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में भी इस अभियान का आगाज आगामी कल 30 मई से होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। 30 मई से एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

News Desk