दर्दनाक हादसा: विकासनगर जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा! दो लोगों की मौके पर ही मौत, महिला घायल

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आज विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शंम्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त .पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू, .मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी क्वानू मैलोत हुई है, जबकि घायल महिला का नाम सामो देवी पत्नी पूरण सिंह बताया जा रहा है। 

News Desk