उत्तराखण्डः यमुनोत्री धाम से लौट रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत! दर्शनों के लिए दिल्ली से पहुंचा था, अबतक 20 लोगों की हो चुकी है मौत

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। यमुनोत्री धाम से एक दुखद खबर सामने आई है। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विनोद कुमार भाटियाड़ा की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। बता दें कि धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।

News Desk