उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर मांगें आवेदन

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1097 पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें है , जिसमें इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकतें हैं। पूर्व में पेपर लीक के कारण रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल किए गए है। इसके लिए आप 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।


त्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं।भर्ती के लिए तीन नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती से ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79 पदो पर आवेदन मांगें हैं।

जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।

Gunjan Mehra