नैनीताल : छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष बिष्ट प्रत्याशी घोषित

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल इकाई
द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में गुरुवार को देव सिंह
बिष्ट परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में छात्र संघ के होने वाले
चुनाव में अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया। इस
दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने परिषद समर्पित प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट के
समर्थन में जोरदार शक्ति प्रदर्शन भी किया।
इससे पूर्व नगर अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का
मार्गदर्शन किया और कहा कि मजबूती के साथ संगठन के लिए सभी कार्यकर्ता
मेहनत से कार्य करेंगे। इस दौरान प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट की घोषणा नगर
मंत्री चेतन बिष्ट द्वारा की गई। इसके पक्ष में विधायक सरिता आर्या ने भी
कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में दौरान विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, जिला सह संयोजक मोहित
पंत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, अभिषेक सिंह मेहरा, पंकज
भट्ट,डा.मोहित सिंह रौतेला तथा अरविन्द सिंह पडियार समेत आयुष भंडारी,
धीरेंद्र रावत, विश्वकेतु वैद्य,आनंद सिंह बिष्ट,दया किशन पोखरिया, मोहित
शाह, रोहित भाटिया, सचिन जनोटा, लाल सिंह बिष्ट, नीरज, निखिल बिष्ट, हरीश
राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gunjan Mehra