बड़ी खबरः अटल समाधि पहुंचे राहुल गांधी! पूर्व पीएम को अर्पित की श्रद्धांजलि, भाजपा ने बोला हमला

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम अटल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं राहुल गांध के पूर्व पीएम की समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने उनपर हमला बोला। भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो उन्हें अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें। साथ ही उनके बयान के लिए माफी भी मांगें। राहुल गांधी सोमवार सुबह सबसे पहले राजघाट गए थे। वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर गए। उसके बाद राहुल ने दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी को भी प्रणाम किया। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक लिया गया है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग आराम करेंगे और अपने परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल की यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री करेंगी।

News Desk