नैनीताल : गैस सिलेंडर फटने से लगी आग , घर पर रखा लाखों का समान हुआ राख

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के जलना नील पहाड़ी में रविवार की शाम के समय एक मकान में अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे घर में रखा हुआ समान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई जनहानि नही हुई।

क्षेत्र के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि नंदा बल्लभ दनाई पुत्र पान देव दनाई रविवार को शाम के समय अपने किचन में चाय बना रहें थे की तभी सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके बाद उन्होंने नया सिलेंडर लगाया तो थोड़ी देर के बाद ही उसमें से गैस रिसाव होने लगा। जैसे ही उन्हें पता चला की गैस रिसाव हो रहा है तो वह अपने परिवार वालो को लेकर घर से बाहर निकल आए। बताया कि कुछ देर बाद ही सिलेंडर फट गया और पूरे मकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान घर पर रखा हुआ लाखो का सामन जलकर राख हो गया।

आगे बताया कि गांव में एक विवाह कार्यक्रम भी चल रहा था। लोगो ने जैसे मकान में आग व धुंआ उठता हुआ देखा तो लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर पर रखा हुआ समान पूरी तरह से जल चुका था। घर पर रखें सोने में जेवरात, कपड़े, बिस्तर,खाद्य समाग्री, नकदी सब जलकर रखा हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि टीम को भेजकर आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Gunjan Mehra