केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने उनके आवास पर जाकर भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा की गई।

वही केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

Gunjan Mehra