Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः भाजपा महिला मोर्चा मसूरी की नवीन कार्यकारिणी का भव्य स्वागत! अध्यक्ष...

उत्तराखण्डः भाजपा महिला मोर्चा मसूरी की नवीन कार्यकारिणी का भव्य स्वागत! अध्यक्ष गीता ने की एकजुट होकर काम करने की अपील

देहरादून। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा मसूरी महिला मोर्चा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी, मसूरी मंडल के समस्त मोर्चा अध्यक्ष व मसूरी में निवासरत जिला महानगर मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का परिचय व सम्मान किया गया। मसूरी के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी का मसूरी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा मसूरी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी के साथ मसूरी के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को फूल माला और शॉल पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं उनसे आगामी 2023 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की गई। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निकाय के चुनाव के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रणनीति के तहत काम करें जिससे कि नगर पालिका का चुनाव भारी मतों से फतह किया जा सके।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें